
कोलकाता । लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुड़गाछी की ओर से सिंधारा उत्सव में समाजसेविका मनोरमा सेन गुप्ता एवं अतिथियों का स्वागत नीलम बंका, सरिता अग्रवाल, सरोज जैन, राधा बजाज एवं लायन बंधुओं ने किया । निशा झुनझुनवाला, सुप्रिया सिंह, अरुणा झुनझुनवाला, सारिका वर्षानिया, बिन्दु डालमिया, तृप्ति अग्रवाल ने सिंधारा उत्सव में सभी को शुभकामना दी ।
क्लब के अध्यक्ष दीपक बंका ने बताया सावन का झूला, फन गेम्स तथा रश्मि अग्रवाल एंड टीम ने गीत – संगीत की मनोरंजक प्रस्तुतियों से भाव विभोर किया । सिंधारा उत्सव में प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया । सिंधारा उत्सव महिलाओं और नवविवाहिता के प्रेम व सत्कार का प्रतीक है तथा भारत में इस पर्व का सांस्कृतिक महत्व है ।

क्लब के सचिव कमल जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं लायन बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया । कोषाध्यक्ष लायन इन्दर बजाज की आयोजन को सफल बनाने में भूमिका सराहनीय रही । अमित दारुका, उमंग बंका, चांद भुवालका, के के मुरारका, श्रुति दारुका एवं लायन बन्धु सक्रिय रहे । कुशल संचालन नीरजा पोद्दार ने किया ।
