आराध्येश्वर मन्दिर में भव्य देव दीपावली ।

हरिपाल (हुगली) । आराध्येश्वर मन्दिर, केशर कुटीर में भव्य देव दीपावली पर्व आस्था और भक्ति भावना से मनाया गया । इमामी फाउंडेशन की ओर से सुशील गोयनका ने बताया हजारों दर्शनार्थी प्रकाशमय, अलौकिक देव दीपावली में भाव विभोर हो गये । उन्होंने बताया कार्तिक पूर्णिमा को भगवान शिव ने असुरों (दानव) का संहार कर भक्तों की रक्षा कर मुक्ति दिलाई थी । विजय की खुशी में देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आए और दीप जलाकर उत्सव मनाया । यह पर्व अज्ञान पर ज्ञान, अंधकार पर प्रकाश और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है ।

प्रदीप नैयर एवं सुभाष मुरारका ने बताया भारत में मंदिरों तथा नदियों के घाट पर मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं और भव्य गंगा आरती होती है । इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है । सुशील गोयनका, राजकुमार गोयनका, प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, राजू कटारूका एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।

श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम, कोलकाता में आस्था, भक्ति भावना से देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों ने श्रीगणेश के अलौकिक दर्शन कर पूजा – अर्चना की । राजीव (राजकुमार) गोयनका, मनोज नाथानी, ललन मिश्रा एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *