कार्तिक पूर्णिमा आत्मशुद्धि, संयम और धर्म के प्रति पूर्ण समर्पण ।

कोलकाता । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु कार्यकर्ता ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी में शामिल हुए । मुनि रविन्द्र विजय महाराज ने बताया कार्तिक पूर्णिमा जैन धर्म में चातुर्मास के समापन और श्री शत्रुंजय तीर्थ यात्रा के पुनः आरंभ होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है । आचार्य, मुनि, साधु-साध्वियों का चार माह का स्थिरवास (चातुर्मास) कार्तिक पूर्णिमा पर पूरा होता है, जिसके बाद वे पुनः विहार (यात्रा) शुरू करते हैं ।

यह यात्रा आत्मशुद्धि, संयम और धर्म के प्रति पूर्ण समर्पण का परिचायक है । मानसून के दौरान बंद रहने वाली पालीताना (गुजरात) स्थित श्री शत्रुंजय महातीर्थ की यात्रा इस दिन से फिर शुरू होती है । भगवान आदिनाथ ने शत्रुंजय पर्वत पर कई वर्षों तक तपस्या की थी । श्रद्धालु भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना, आराधना के लिए बड़ी संख्या में पहुँचते हैं और उनकी तपस्या का स्मरण कर अपने जीवन में अनुशासन और आत्म-संयम को अपनाने की प्रेरणा लेते हैं तथा अपने जीवन में शांति और आत्मशुद्धि का संकल्प लेते हैं । जैन परम्परा के अनुसार, इस तिथि को अनेक साधुओं को शत्रुंजय पर्वत पर मोक्ष की प्राप्ति हुई थी ।

श्री वर्धमान जैन संघ के ट्रस्टी कमल सिंह रामपुरिया, विजय चन्द बैद, मुल्तान चन्द सुराणा, महेन्द्र सुराणा, दिलीप दुगड़, विनीत रामपुरिया, नरेन्द्र बांठिया, एस मिलाप चन्द एवं चातुर्मास प्रबंध समिति के संयोजक माणकचन्द सेठिया, शान्तिलाल रामपुरिया, मोहनलाल कोचर, देवेन्द्र कोचर ने सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामना दी । चंद्र कुमार कोचर, आशीष कोचर, संजय रामपुरिया, शिखर चन्द बांठिया, सौरभ सुराणा, आदित्य कोचर, अशोक बांठिया, अतुल कोचर, मनीष कोचर एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *