लायन्स क्लब, कांकुड़गाछी के चार्टर लायन सदस्यों का अभिनन्दन ।

कोलकाता । लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुड़गाछी का दीपावली प्रीति सम्मेलन एवं चार्टर लायन सदस्यों के अभिनन्दन समारोह में लायन बंधुओं ने परस्पर एक – दूसरे को शुभकामना दी । समारोह में चार्टर लायन सदस्य बी एल सरावगी, बी पी यादुका, जे पी अग्रवाल, एन के अग्रवाल का अभिनन्दन क्लब के अध्यक्ष दीपक बंका, सचिव कमल जैन, कोषाध्यक्ष इन्द्र बजाज, संयोजक एस एल चमड़िया, को – ऑर्डिनेटर दिलीप अग्रवाल एवं लायन बंधुओं ने किया ।

दीपक बंका ने बताया समारोह में लक्की ड्रॉ में विजेता 5 लायन बंधुओं को विशेष उपहार तथा सभी लायन सदस्यों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर लायन आशीष झुनझुनवाला (डी जी), नीतिन अग्रवाल, सुप्रिया सिंह, गोपी घुवालिया, कनक दुगड़, अशोक गुप्ता, अमित बोथरा, पवन बैरी, श्रीकांत मुरारका, मनमोहन बागड़ी, सूरज चोखानी, दिनेश अग्रवाल, राजेन्द्र परमानंदका, महावीर जैन, मोहित अग्रवाल, राजेश डालमिया, पिन्टू अग्रवाल एवं लायन बंधुओं ने मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की । लायन राजेन्द्र परमानंदका ने लायन्स हॉस्पिटल की निरन्तर प्रगति की जानकारी दी तथा कार्यरत डॉक्टरों को सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *