श्री वर्द्धमान जैन संघ का प्रतिष्ठा दिवस भक्ति भावना से मनाया ।

कोलकाता । श्री वर्द्धमान जैन संघ के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर मुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में ध्वजारोहण एवं सत्रहभेदी पूजा में श्रावक – श्राविकाओं ने आस्था, भक्ति भावना से पूजा – अर्चना की ।

लाभार्थी परिवार रेख चन्द, सुभाष चन्द बांगानी परिवार की धार्मिक निष्ठा की सभी ने सराहना की । मुनि रविन्द्र विजय महाराज ने बताया सत्रहभेदी पूजा जैन धर्म में परमात्मा की भक्ति के लिए की जाने वाली एक विशेष पूजा है । मुल्तान चन्द सुराणा, दिलीप दुगड़, अशोक बांठिया, चन्द्र कुमार कोचर, शिखर चन्द बांठिया, प्रमोद बांठिया एवं श्रावक – श्राविका धार्मिक आयोजन में शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *