
कोलकाता । भट्ठड़ भाईपा के दीपावली मिलन समारोह में भगवान श्रीगणेश, महेश, बिंसल माताजी की भावपूर्ण आरती, ऊर्जावान हनुमान चालीसा, मधुर गीत – संगीत तथा भट्ठड़ भाईपा के प्रतिभाशाली गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया ।

भट्ठड़ भाईपा ने शिक्षा और स्पोर्ट्स क्षेत्र में समाज के प्रतिभावान छात्रों को प्रतीक चिन्ह, उपहार और धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया ।

समाज के वरिष्ठ आशाराम भट्ठड़ , एल.डी.भट्ठड़, हरि किशन भट्ठड़, शरद भट्ठड़, तथा महिला समिति में वीना भट्ठड़ विनिता भट्ठड़, शैलजा भट्ठड़ एवम् भट्ठड़ बंधुओं की गरिमामयी सपरिवार उपस्थिति ने सभी का उत्साहवर्द्धन किया । 12 भाग्यशाली विजेताओं को लकी ड्रॉ में उपहार प्रदान किया गया । आयोजन की सफलता में सभी भट्ठड़ बंधुओं का सक्रिय सहयोग रहा ।
