डॉक्टर से शिक्षण संस्थापक बने नायक: डॉ. शर्मा को कुल्टी पत्रकारों ने किया सम्मानित

कुल्टी : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर 1 जुलाई को कल्टी-कुलतोड़ा स्थित ग्रीन अकैडमी के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. रामबालक शर्मा का स्थानीय पत्रकारों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि और सम्मान किया। कुल्टी के गणमान्य पत्रकारों ने सोमवार को डॉ. शर्मा को ऊपरीय पहनाकर व गुलदस्ता देकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एमपी सिंह, मनोज नियोगी और बन्टी विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जानकारी अनुसार, डॉ. शर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में लंबा योगदान दिया। वे 2007 में देंदुआ ईसीएल अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति से ठीक पहले 2006 में शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने कुल्टी-कुलतोड़ा में ग्रीन पॉइंट अकादमी की स्थापना की। स्कूल ने 2007 में अपना शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया और धीरे-धीरे क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त करते हुए आज 2026 में एक प्रतिष्ठित शिक्षा निकेतन के रूप में पहचाना जाता है।
पत्रकारों ने कहा कि डॉ. शर्मा की शिक्षा और चिकित्सा में समान रुचि ने स्थानीय समाज को नया दिशा दी है। स्थानीय लोगों ने उनके सेवा भाव, समुदाय के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति देखभाल की सराहना की। अंत में डॉ. शर्मा ने उपस्थितों को धन्यवाद दिया और क्षेत्रीय विकास व शिक्षा के लिए सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *