
दुर्गापुर -भारती एयरटेल ने राहुल भाट्स को नया ग्रुप चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर (सीआरओ) और डायरेक्टर, कॉरपोरेट अफेयर्स नियुक्त किया है। वह कंपनी की सार्वजनि क नीति (पब्लिक पॉलिसी) से जुड़े रुख और नियामकीय रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके साथ ही, वह सरकार और नियामक संस्थाओं के साथ संवाद के लिए भारती एयरटेल के प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य करेंगे।
दूरसंचार क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले राहुल भाट्स अप्रैल 2020 में चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर के रूप में एयरटेल से जुड़े थे। वह आईआईएम अहमदाबाद और पेनसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल के पूर्व छात्र हैं।
