जापान के इस्कॉन मंदिर में होगा श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ

नव वर्ष के शुभ अवसर पर 5 जनवरी 2027 को जापान के टोक्यो स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ आयोजित किया गया है। इस आध्यात्मिक आयोजन का नेतृत्व उड़ीसा के बरगढ़ निवासी एवं दादी भक्त ओम प्रकाश तुलस्यान करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से दादी भक्त शामिल होकर सामूहिक रूप से मंगल पाठ एवं भक्ति आराधना करेंगे।

इस अवसर पर आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक जापान यात्रा के दौरान भारतीय और जापानी संस्कृति का अनूठा संगम होगा| यात्रा में श्रद्धालु जापान के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। टोक्यो में रहते हुए Disney Sea, Sensoji Temple, Sky Tree, Shibuya Crossing, Mount Fuji, Lake Ashi Cruise एवं Team Labs का आनंद लेंगे| ओसाका में रहते हुए क्योटो का भ्रमण करने जायेंगे जहाँ Arashiyama Bamboo Grove, Fushimi Inari Shrine, एवं Kinkakuji Temple देखेंगे| एक दिन की यात्रा नारा डीयर पार्क एवं तोडायजी मंदिर की भी होगी| ओसाका में Umeda Sky Observatory देखने जाएंगे| यात्रा के दौरान और भी अनेक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन करेंगे।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में सहभागिता करने का आग्रह किया है। इस यात्रा का एक और उद्देश्य विदेश में बसे भारतीय समाज और दादी भक्तों के बीच भारतीय संस्कृति सनातन परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार प्रसार करना तथा श्री राणी सती दादी जी की भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।

इस संपूर्ण कार्यक्रम को सजाने और संवारने में Just Holidays, कोलकाता का अनुभव और साथ हमें मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *