मातृ – पितृ वंदना की प्रस्तुति में सभी भाव – विभोर

विधायक विजय ओझा ने आयोजकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की ।

कोलकाता । माता – पिता के स्नेह, वात्सल्य, आशीर्वाद एवं संस्कार निर्माण पर श्री वर्धमान जैन संघ चातुर्मास प्रबंध समिति, कोलकाता की ओर से मुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में भावना आचार्य की प्रस्तुति मातृ – पितृ वन्दना में श्रावक – श्राविका एवम् सामाजिक कार्यकर्ता भाव – विभोर हो गये । जैन तीर्थंकर भगवान के जयकारों के साथ भावना आचार्य ने भजन – गीतों की प्रस्तुति एवं मातृ – पितृ वंदना के विचारों से प्रभावित किया । विधायक विजय ओझा ने आयोजकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । अपने आशीर्वचन में मुनि रविन्द्र विजय महाराज ने कहा ईश्वर एवं माता-पिता की कृपा से शिशु का धरती पर जन्म होता है । माता – पिता बिना किसी स्वार्थ के अपना जीवन बच्चों की ख़ुशी और उनके भविष्य को संवारने में समर्पित कर देते हैं । माता – पिता की सेवा करने की प्रेरणा देते हुए मुनिश्री ने कहा वृद्धावस्था में माता – पिता का आदर, सम्मान, सेवा करें, उनकी हर सीख और आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं । माता की महिमा अनन्त और अपार है । माँ केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, धैर्य और करुणा की जीवन्त मूर्ति है । शिशु की पहली पाठशाला और प्रथम गुरु माँ है । माँ के सानिध्य में बच्चे को जीवन के संस्कार और नैतिक मूल्य मिलते हैं ।

कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी मोहनलाल माणक चंद सेठिया एवं भँवर लाल देवेंद्र कुमार जी कोचर परिवार की सभी ने अनुमोदना की । भावना आचार्य ने कहा मातृदेवोभव: एवं पितृदेवोभव: पूर्वजों के प्रति आभार और कृतज्ञता प्रकट करना भारतीय संस्कृति है । श्रद्धा पूर्वक किए गये कर्मों से वंशजों को दीर्घायु, धन-धान्य, और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है । माता – पिता के आशीर्वाद से जीवन में सुख – शान्ति रहती है ।

श्री वर्द्धमान जैन संघ के ट्रस्टी, अध्यक्ष कमलसिंह रामपुरिया, एस मिलाप चन्द जैन, विजय चन्द बैद, मुल्तान चन्द सुराणा, दिलीप दुगड़, महेन्द्र सुराणा, रतनचंद बांगाणी, विनीत रामपुरिया, नरेन्द्र बांठिया, संयोजक शांतिलाल रामपुरिया, माणकचन्द सेठिया, मोहनलाल कोचर, देवेन्द्र कोचर एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने माता-पिता के प्रति सम्मान एवं प्रेम की इस पावन अभिव्यक्ति में शामिल सभी श्रावक – श्राविकाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम के संचालक आशीष कोचर, शिखर चन्द बांठिया, सौरभ सुराणा, महेन्द्र डागा, अशोक बांठिया, आनन्द बांगानी, संजय रामपुरिया, सुनील बांठिया एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *