
कोलकाता । लायन्स इंटरनेशनल जिला 322 बी 1 ने महानगर में पार्क स्ट्रीट, एस्प्लेनेड (धर्मतल्ला), सेन्ट्रल, चांदनी चौक, एम जी रोड, गिरीश पार्क, करुणामयी से हावड़ा मैदान एवं श्याम बाजार से काजी नजरुल मेट्रो स्टेशन सहित 30 मेट्रो स्टेशन पर 6 हजार 782 से अधिक नागरिकों का मधुमेह (डायबिटीज) परीक्षण किया ।

प्रदीप नैयर, दिनेश मोदी (डी सी डायबिटीज) ने बताया प्रमिल रूंगटा(डी जी), अंतरराष्ट्रीय निदेशक सूरज बागला, सुभाष मुरारका, रश्मि बागला, बाबूलाल बंका, एस पी भट्ट, मनीषा अग्रवाल, सलोनी साल्वी, कमल मंत्री, इंद्राणी चौधरी, रमेश चौखानी एवं लायन बन्धु स्वास्थ्य सेवा में सक्रिय रहे ।
प्रमिल रूंगटा ने कहा मधुमेह पर नियंत्रण के उद्देश्य से जागरूकता अभियान में लायन बन्धु शामिल हुए । यदि मधुमेह को नियंत्रित न किया जाए, तो मधुमेह हृदय रोग, किडनी की विफलता, आंखों की समस्याएं और स्ट्रोक जैसी गम्भीर जटिलताओं का कारण बन सकता है । मेट्रो स्टेशन के पदाधिकारियों एवं यात्रियों ने लायन बंधुओं की सामाजिक कर्तव्य निष्ठा की सराहना की ।
