
जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा की मुख्य उपस्थिति में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में स्थापित रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कविगुरु के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि एक कवि ही नहीं, बल्कि एक आदर्श चिंतक और दार्शनिक के रूप में गुरुदेव रवींद्रनाथ ने मानव हित में कार्य किया है, आज इनकी पुण्यतिथि पर हमें उन्हें नमन करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक के साथ क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक श्री संदेश वडाड़े सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे और सभी ने गुरुदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमन किया।
