
कोलकाता, 14 जुलाई । राज्य के पंचायत एवं ग्रामोन्नयन मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि इक्कीस जुलाई किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। मंगलवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 21 जुलाई तृणमूल का कार्यक्रम नहीं है। यह बंगाल की राजनीति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है। यह एक काला दिन है।
दिलीप घोष ने कहा कि एक राजनीतिक आंदोलन पर गोली चलाई गई थी और यह लज्जाजनक है। हम सभी उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ममता बनर्जी ने 20 जुलाई को हाइजैक कर लिया था। अब उनकी अपनी पार्टी ही टूट रही है। केवल एक दल ही श्रद्धांजलि क्यों देगा? हम सभी श्रद्धांजलि देंगे।
तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के सेवाश्रय को लेकर भी दिलीप घोष ने पुनः टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर में अनेक अनैतिक गतिविधियां हुई हैं। सबसे बड़ा अनियमित कार्य सेवाश्रय के नाम पर किया गया था। लोग ठगे गए हैं और इसके कारण अनेक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। पहले लोग मुख खोलने से डरते थे, लेकिन अब वे आगे आकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इस विषय की जांच होनी चाहिए।
