
कोलकाता, 14 जुलाई । लगभग एक सप्ताह पहले सुभाष सरोवर का निरीक्षण करने पहुंची नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने स्वच्छता बनाए रखने को लेकर कई निर्देश दिए थे। मंगलवार को पुनः निरीक्षण के दौरान भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अपनी असंतुष्टि जाहिर की।
अग्निमित्रा पाल ने बताया कि सुभाष सरोवर और उससे सटे बस्ती क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। पार्क की आधारभूत संरचना, सुरक्षा तथा शौचालय व्यवस्था में सुधार के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष जोर दिए जाने की आवश्यकता है। यदि कोई परिसर को गंदा करता है तो उसके विरुद्ध जुर्माना लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
