चार सौ मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षाविदों को मिला विद्या रत्न आइकन अवार्ड 2026

आसनसोल: ‘ मेहनत,लगन और निष्ठा से जिंदगी का हर जंग जीता जा सकता है।इन बच्चों ने कड़ी मेहनत की,जिसका नतीजा आज सामने है।हमेशा लक्ष्य की तरफ नजर रखना और पीछे की तरफ मत देखना।’ ये कहना है मीडिया पर्सनैलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के इंटरनेशनल चेयरमैन संजय सिन्हा का।आसनसोल के रविंद्र भवन में इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से आयोजित विद्या रत्न आइकन अवार्ड समारोह,सीजन 12 के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को वह संबोधित कर रहे थे।उन्होंने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों और संस्था के सदस्यों के प्रति आभार जताया।ज्ञात हो कि इंद्रनील डांस एकेडमी की ओर से पेश किए गए गणेश वंदना नृत्य से समारोह की शुरुआत हुई।इसके बाद रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सोमात्मा नन्द महाराज ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया।दीप प्रज्वलन के बाद सम्मान देने का सिलसिला शुरू हुआ।आसनसोल,रानीगंज, कुल्टी,जामुरिया,दुर्गापुर सहित आसपास के इलाके से आए विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षाविदों को विद्या रत्न आइकन अवार्ड्स 2026 से नवाजा गया।इस दौरान बच्चों का उत्साह चरम पर दिखा।अतिथियों में शामिल थे स्वामी
सोमात्मा नन्द महाराज के अलावा डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जेए भीमराव,बाराबनी के विधायक अरिजीत रॉय,उद्योगपति विजय शर्मा,विवेक सांतोरिया,शिक्षाविद डॉक्टर विजय कुमार मंडल,पंकज कुमार मिश्रा,प्रिंसिपल सुशील कुमार सिन्हा,मानक दत्ता,शिक्षक मनोज कुशवाहा,अजय कुमार सिंह,प्रिंसिपल सुखबीर सिंह,रजत गोस्वामी,जुबिन बोस,अमित सरकार,शचींद्रनाथ रॉय,सुनिधि शर्मा आदि।संस्था की टीम दीपक मित्रा,कौशिक रॉय चौधरी,डॉक्टर सी एन प्रसाद,दीपांजन दे कुंडू,अमित सिंह, कृष्णा प्रसाद,माला माजी,फहीम खान,शुभम शर्मा,राजू साधु,इंद्रनील रॉय,मऊ रॉय,अतनु बिस्वास,अक्षय गुप्ता,गोपा दास,मनोज कुशवाहा, पोली मिश्रा आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।शिक्षाविद अरुणिमा साहा और सामाजिक संस्था एक छोटी सी पहल की टीम को सम्मानित किया गया डांस परफॉर्मर रायन मिश्रा,इंद्रजीत पाल और श्रीकांत पाल को भी सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह को विराम मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *