बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, खंडार में जश्न का माहौल

 

बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद राजस्थान के खंडार क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला प्रभारी एवं खंडार विधानसभा से भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। नेताओं और समर्थकों ने इस जीत को विकास, जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व की विजय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *