
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मन मोह लिया ।
कोलकाता । माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला समिति के अन्तर्गत माहेश्वरी शिशु विहार के वार्षिकोत्सव – हीरक जयंती वर्ष (60 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष में पुराने छात्र छात्राओं का एवं पूर्व अध्यक्ष – मंत्री पदाधिकारियों लक्ष्मी मुन्धड़ा, सुशीला बागड़ी, जमुना हेडा एवं रेखा मिमानी का प्रतीक चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया । विशिष्ट अतिथि जितेश गुटगुटिया, पवन ओझा, पूर्व उप मेयर मीना पुरोहित, माहेश्वरी सभा के सभापति बुलाकीदास मिमानी एवं अतिथियों का स्वागत माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वर्षा डागा, उपाध्यक्ष सरला बिनानी, मंत्राणी कविता सादानी, माहेश्वरी शिशु विहार की प्रधानाचार्य नंदिता गांगुली ने किया ।

शिशु विहार के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की । बच्चों ने लता मंगेशकर और आशा भोसले के गीतों पर नृत्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में सभी की आँखें नम हो गई ।

कार्यक्रम के संयोजन मे शिशु विहार की शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा । संचालन निवर्तमान मंत्री रेखा मिमानी, श्वेता मोहता और सविता गुटगुटिया ने किया । सुधा डागा, अंजू करनानी, वीणा लोहिया, सुधा भैया, रीता थिरानी, रेणु गुप्ता का सक्रिय सहयोग रहा ।

माहेश्वरी सभा के उप-मंत्री वरूण बिनानी, भवन समिति मंत्री गज्जू चांडक, समाजोत्थान समिति मंत्री मनमोहन राठी, सेवा समिति मंत्री अरूण सोनी, गिरधर बागड़ी, इंद्र कुमार डागा, नरेंद्र बागड़ी, नरेंद्र करनानी, सुशील सादानी, अरूण डागा, विशाल मोहता एवं सभी अतिथियों के प्रति वर्षा डागा ने आभार व्यक्त किया ।
