
आंगणिये में आज पधारया म्हारी दादीजी … !

कोलकाता । श्री केड सती मन्दिर मैं दादीभक्तों द्वारा नवरात्र उत्सव में कलश स्थापना (घटस्थापना) देवी की आराधना, पूजा के लिए की गयी । मंगल कलश के पास विधिवत देवी के नाम की अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की गई । करिश्मा चावला द्वारा सामूहिक मंगलपाठ, मेहंदी उत्सव, चुनड़ी उत्सव, भजनों की अमृत वर्षा में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये । आंगणिये में आज पधारया म्हारी दादीजी … बैठी हो सामने कर सोलह श्रृंगार एवं मां का नाम बड़ा सुखकारी, विपदा हर लेती सारी …. भक्तिमय वातावरण में केडिया बंधुओं ने दादीजी की धोक, पूजा अर्चना की ।

मनमोहन केडिया ने बताया कोलकाता स्थित केड सती मन्दिर की स्थापना का रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) है । संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, संयोजक विनय राणासरिया, सुमित, गणेश केडिया, मनमोहन, विनोद, बलदेव, भरत, संजीव, अरुण, जुगल, पवन, सचिन, सुशील, अजय, बद्री, रविकांत, किशन, सांवरमल, शंकरलाल एवं केडिया बंधु सक्रिय हैं । मोहन केडिया ने श्री केडिया सभा महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त किया ।
