दुर्गापुर के कांकसा मे कागज मिल के दूषित पानी से तालाब प्रदूषित होने का आरोप, मर रहीं बत्तखें और मछलियां

दुर्गापुर। दुर्गापुर के कांकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाठगड़िया गांव में एक तालाब में बत्तखों और मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए पास की कागज मिल से निकलने वाले दूषित पानी को जिम्मेदार ठहराया है। घटना से क्षेत्र के आदिवासी पाड़ा के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का दावा है कि कागज मिल से निकलने वाला दूषित पानी तालाब में मिल रहा है। उनका आरोप है कि तालाब में उतरने के बाद बत्तखों की मौत हो रही है और मछलियां भी मरकर पानी की सतह पर उतराने लगी हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। स्थानीय निवासी शेख सहिदुल मंडल के अनुसार, इस समस्या की शिकायत कई बार मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने दूषित पानी का प्रवाह रोकने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तालाब में बत्तखों और मछलियों की मौत तथा पानी के प्रदूषित होने की शिकायत की है। हालांकि मौत के पीछे क्या कारण हैं पानी के प्रदूषण और बत्तखों व मछलियों की मौत के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी। वही इस मामले में मिल प्रबंधन और प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *