जामुड़िया के सातग्राम इन्कलान बीएमएस कार्यालय में नवरात्र पर सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण

जामुड़िया। नवरात्र और दुर्गापूजा के अवसर पर ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के निमडांगा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इन्कलान भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) कार्यालय में जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। संगठन के सचिव रामसाही साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को वस्त्र दिए गए। वस्त्र पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।इस अवसर पर बीएमएस सचिव रामसाही साहू ने सभी को नवरात्र और दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी त्योहार के मौके पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है। संगठन अपनी क्षमता के अनुसार समय-समय पर ऐसे कार्य करता रहता है और भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक गतिविधियां जारी रखेगा। साहू ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने संगठन के सदस्यों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों में उत्साह का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन की ओर से सामाजिक कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में रोशन चटर्जी, काजल मंडल, राहुल चार, सुभाष चक्रवर्ती, निरंजन सिंह, विकास घोष, विशाल सिंह, प्रभाकर मंडल और पूजा पासवान सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *