
कोलकाता : आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या एवं महालया के पावन अवसर पर बड़ाबाजार परमार्थ के तत्वावधान में आज महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संतोष पाठक की प्रेरणा से यह आयोजन किया गया।
अध्यक्ष संजय मजेजी के नेतृत्व में नवीन सागेंनरीया, भरत राम तिवारी, सुरज भाई एवं समीर दा के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। लालू गौरीसरीया, राम बाबू शुक्ला, नगीना खैरवार, लाला शर्मा, जीतेन तिवारी, श्याम लाल गुप्ता, अरूण साव, अनिता खैरवार, शैलेश सिंह, सूरज महतो सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने सहयोग दिया।
संस्थापक सचिव नागेश सिंह ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, श्रद्धा एवं सेवा भावना को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में “जय मां विश्व शांति काली” के नारे लगाए गए।
