
नवदीप । लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुडगाछी की ओर से नवद्वीप में 320 वृद्ध महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिये आवश्यक सामान वितरित कर सेवा कार्य किया गया ।
क्लब के अध्यक्ष दीपक बंका, संयोजक विष्णु बागला ने बताया लायन शंकर लाल चमड़िया, नरेश अग्रवाल, राजकुमार जगनानी, जुगल किशोर गुप्ता, संजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अरविन्द जालान एवं लायन बंधुओं ने साड़ी, बेडशीट, स्टील टिफिन, राशन का सामान, चीनी, दूध, चायपत्ती, फल सहित जीविकोपार्जन के लिये आवश्यक 51 सामान प्रदान कर सेवामूलक कार्यक्रम मुस्कान को सफल बनाया । दुर्गा पूजा के पूर्व महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी । देवी काली एवं देवी दुर्गा की पूजा पर नये परिधान में उत्सव का माहौल पश्चिम बंगाल में परम्परा है । इस अवसर पर भजनाश्रम में कीर्तन – भजन के कार्यक्रम में सभी भाव विभोर हो गये।

क्लब के अध्यक्ष दीपक बंका, सर्विस चेयरपर्सन श्रीराम टिबरेवाल, सचिव कमल जैन, सुभाष सरावगी, विष्णु बागला, इन्द्र बजाज, विनोद गुप्ता, संदीप बजाज, महेश झुनझुनवाला, मयंक बाहेती, प्रवीण गुप्ता, आदित्य जैन एवं लायन बंधुओं ने कहा लायन्स क्लब कांकुडगाछी के सदस्य कर्तव्यनिष्ठा से सेवाकार्य कर रहे हैं ।
