
कोलकाता । श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया द्वारा संस्थापित मनीषिका द्वारा 1 हजार से अधिक नागरिकों को महालया के अवसर पर राशन, वस्त्र वितरण एवं नागरिकों का नेत्र, डेन्टल, ई सी जी परीक्षण, डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण 10 अक्टूबर को मनीषिका सभागार में किया जायेगा ।

सचिव अमित केडिया एवं संयोजक मोहन केडिया ने बताया नेत्र परीक्षण में चयन किये नागरिकों को चश्मे प्रदान किये जायेंगे ।

प्रमुख अतिथि बाल व्यास श्रीकांत शर्मा की प्रेरणा से सेवा कार्य में समाजसेवी बनवारीलाल सोती, प्रहलादराय गोयनका, अनिल केडिया, राजेन्द्र बूबना, श्याम अग्रवाल, प्रेमचंद ढांढनिया, रामअवतार केडिया, गौरीशंकर सराफ, विजय केडिया एवं अतिथिगण उपस्थित रहेंगे । मनीषिका के अध्यक्ष राजकुमार केडिया, उपाध्यक्ष मनमोहन केडिया, अमित, मोहन, पवन, विनोद बाचुका, ईश्वर गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सुशील, निखिल केडिया, गणेश सिंह, अभिजीत साव, प्रदीप जयसवाल, विनय पाण्डेय एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।
