रानीगंज में भाजपा ने चलाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, घर-घर पहुंचाया राष्ट्रीय ध्वज

रानीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रानीगंज में भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को रानीगंज के वार्ड संख्या 92 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें तिरंगा सौंपा।कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। साथ ही ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तिरंगे को इधर-उधर न फेंका जाए और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बरकरार रखा जाए। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ रानीगंज में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं, बल्कि लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। दिनेश सोनी ने विशेष रूप से नई पीढ़ी को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों से अवगत कराना आवश्यक है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अभियान के तहत लोगों के घरों तक पहुंचकर तिरंगा वितरित कर रहे हैं और स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है। इसलिए इसके सम्मान और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी शंकर साव, रजनीश शर्मा, विकास बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क कर अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी और अधिक से अधिक परिवारों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का अवसर है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक समारोह के रूप में न मनाकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में भी रानीगंज क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक रूप देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *