शताक्षी महिला मंडल की कुनुस्तोड़िया शाखा की ओर से पूजन सामग्री का वितरण

जामुड़िया। ईसीएल ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ‘शताक्षी महिला मंडल’ अपनी अध्यक्षा श्रीमती किरण झा के नेतृत्व तथा उपाध्यक्षाओं श्रीमती जीरक आलम, श्रीमती अनुभा सिन्हा, श्रीमती गीता गिरीश व श्रीमती श्वेता कुमारी के मार्गदर्शन में जनकल्याण के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। इस कड़ी में ‘शताक्षी महिला मंडल’ की कुनुस्तोड़िया शाखा का भी प्रयास रहता है कि समाज में कुछ ऐसे कार्य किए जाएं जिससे समाज के लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ सके। इसी क्रम में आज श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर कुनुस्तोड़िया शाखा की ओर से स्थानीय शिव मंदिर में 21 श्रद्धालु महिलाओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया जिसमें पाँच प्रकार के फल, फूल, दूध, दही, दीपक और गंगाजल आदि सम्मिलित थे। ग़ौरतलब है कि इस दौरान 21 श्रद्धालु महिलाओं ने ‘शताक्षी महिला मंडल’ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कामना की कि यह संस्था इसी तरह हर समाज की मदद करता रहे। इस अवसर पर कुनुस्तोड़िया शाखा अध्यक्षा श्रीमती स्वास्ति सिन्हा के साथ श्रीमती नीलू भारती, श्रीमती मनीषा खेवले, श्रीमती प्रीति अतुलकर, श्रीमती रेखा चौधरी, श्रीमती श्वेता चौधरी सहित अन्य सदस्याएं मौज़ूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *