आसनसोल की ऐतिहासिक जीत के शिल्पी जितेंद्र गोठवाल दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे

नवान्नो में मंत्रियों अग्निमित्रा पॉल और डॉ. अजय कुमार पोद्दार से की शिष्टाचार भेंट, विधायक अरिजीत रॉय भी रहे मौजूद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में आसनसोल जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आसनसोल जिला प्रवासी एवं राजस्थान के खंडार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे।
दौरे के दौरान उन्होंने राज्य सचिवालय नवान्नो में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल तथा मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बाराबानी के विधायक अरिजीत रॉय भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में आसनसोल जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत में जितेंद्र गोठवाल ने जिला प्रवासी के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी रणनीतिक कार्यशैली, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद ने भाजपा को जिले में अभूतपूर्व सफलता दिलाई।
इस अवसर पर जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। भाजपा सरकार जनआकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा तथा जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *