मालदह डिजास्टर प्लान २०२६-२७ लॉन्च हुआ

संघमित्रा सक्सेना:- मालदह जिला प्रशासन एवम मालदह डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान 26-27 लॉन्च की है।
क्या हैं डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान?
यह प्लान स्थानीय ब्लॉक और म्युनिसिपालिटी द्वारा किया जाएगा। बाढ़ से पीड़ित इलाका तथा नदी तटीय क्षेत्रों में सोयल इरोजन तथा जल जमाव जैसी समस्या पर आपातकालीन स्थिति में कम करना। जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

मालदह डिजास्टर प्लान 2026-27 लक्ष्य
आपदा से पीड़ित इलाके को चिन्हित करना।
पीड़ित इलाके में पॉपुलेशन का ध्यान रखना।
कंट्रोल रूम तथा क्विक रेस्पांस टीम आपके सेवा में तैयार रखना।
बाढ़ पीड़ितों के लिए शेल्टर तैयार रखना।
रिलिफ कैंप, बोट, व्हीकल, मेडिकल सपोर्ट, पीने का पानी तथा रिलिफ मैटिरियल की सुविधा प्रदान करना।

मालदह जिला के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रजनवीर सिंह कपूर ने कहा कि यह एक ऑपरेशनल गाइड है। आपातकालीन स्थिति में यह प्लान पीड़ितों को जरूरी परिसेवा देने के लिए बनाई गई है।
मालदह जिला के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (आई पी एस) अनुपम सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पीड़ित इलाके से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचना, रिलीफ कैंप का व्यवस्था करना तथा लॉ एंड ऑर्डर में श्रृंखला बनाएं रखना सहित सारे विषय पर सभी जरूरी सहायता प्रदान किया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने और भी कहा कि आपातकालीन स्थिति में सब को एकसाथ मिलकर काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *