जिला फाउंडेशन डे पर लायंस क्लब ने किया पौधारोपण


रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

रानीगंज। लायंस क्लब के जिला फाउंडेशन डे के अवसर पर बुधवार को रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सरिता जिंदल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश पौधारोपण के माध्यम से दिया गया।

कार्यक्रम में रानीगंज महिला पुलिस सेल की अधिकारी मीता मंडल, विद्यालय की प्राचार्य मंदिरा दे, लायंस क्लब गरिमा की मधु साव, लायन राजेश जिंदल, रविंद्र सिंह, महासचिव सुभाष केजरीवाल, इंद्रजीत सिंह, रवि केशरी सहित लायंस क्लब के अनेक सदस्यों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर लाइंस राजेश जिंदल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *