
नीतुरीया: पारबेलिया युग निर्माण समिति के तत्वावधान में, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप व गायत्री परिवार के सहयोग से रविवार 21 जून की सुबह 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पारबेलिया कोलियरी फुटबॉल मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दूसरी तरफ रघुनाथपुर विधानसभा के विधायिका मामोनी बाउरी के नेतृत्व में पारबेलिया कांटा पर बीजेपी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योग शिक्षक कामेश्वर प्रसाद यादव सहयोगी शिक्षक सुरेंद्र पाठक के दिशानिर्देश में योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षक यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जीवन में योग को उतारने का संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षक ने कपाल भांति, अनुलोम-विलोम सहित अन्य कई सूक्ष्म व्यायाम प्रक्रियाओं को दिखाया तथा उनके लाभों को समझाया। उन्होंने योग को आज के दौर में बढ़ते तनाव से छुटकारा पाने का सबसे अच्छी पहल एवं साधन बताया। उन्होंने योग से संयम को बढ़ाने को कहा। अंत में शांति पाठ कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषना की गई।
