सनातनी योद्धा सम्मान का हुआ आईसीसीआर में आयोजन

कोलकाता के आईसीसीआर में सनातनी योद्धा सम्मान का भव्य आयोजन हुआ है.कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विशोखानंद महाराज सांसद राहुल सिंहा और इस्कॉन के वाईस प्रेसिडेंट राधा रमण दास ,कार्यक्रम के आयोजक डा.अशोक पोद्दार ने भगवान जगन्नाथ पर फूल अर्पित कर की.इसके बाद सनातनी योद्धा सम्मान का आरम्भ हुआ.राज्यसभा राहुल सिन्हा , पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ,विधायक विजय ओझा,विधायक दिलीप सिंह , विधायिका पापिया अधिकारी ,भाजपा नेता राकेश सिंह ,कानूनविद एवं नेत्री प्रियंका टिबड़ेवाल , डा.शतरूपा,बीर बहादुर सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे.कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनातनी सम्मान पाने वालों में कृष्ण कुमार सिंहानियां,डा. पारस कोचर ,राजा जैन, प्रख्यात मधुमेह चिकित्सक डा. आशीष मित्रा ,प्रेम मिलन के चन्द्र कांत सराफ,डा.पी.के हाजरा,डा. पीयूष द्विवेदी,अरूण सराफ,हरेन्द्र दूबे ,सिद्धार्थ पाण्डेय,विनीत जैन,डा.इन्द्रजीत तिवारी, मृगांक अग्रहरी,सीमा भावसिंहका ,सीए रतन अग्रवाल इसके अलावा अवध श्याम परिवार और श्याम चरण कांकुरगाछी और एसेन्स फाउंडेशन को भी सम्मानित किया गया. आयोजक डा.अशोक पोद्दार ने सनातन समाज को एकजुट होकर सनातन रक्षा पर बल दिया. कार्यक्रम के संयोजक विवेक शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और योद्धाओं को बधाई दी.. इसके साथ ही रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम ,इस्कॉन के भी प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे.. कोलकाता के विशिष्ट व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे..कोलकाता में सनातनी सम्मान का यह पहला बड़ा कार्यक्रम था जहां इतनी बड़ी संख्या में सनातनी संघर्ष को बधाई दी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *