याद किये गये वी के मेहता व मुख्तार अली

कोलकाता,27 अगस्त। मेमोरी ऑफ मारटीडम ऑफ मेहता एंड मुख्तार की पहल पर पुलिस की ड्यूटी के दौरान शहादत प्राप्त कोलकाता पुलिस के भूतपूर्व डीसी (पोर्ट) विनोद कुमार मेहता और कांस्टेबल मुख्तार अली की याद में शमीम पैलेस में कार्यक्रम हुआ। इसमें 14 सैंबो खिलाडिय़ों के अतिरिक्त पोर्ट क्षेत्र के चुनिंदा सामाजिक कार्यकर्ताओं एंव पुलिस अधिकारियों को उनके विशिष्ट सेवा कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे पोर्ट डीसी हरिकृष्ण पाई ने कहा कि स्वर्गीय मेहता व मुख्तार अली को हर वर्ष इसी तरह याद किया जाये,ताकि उनकी यादों को हमलोग भूल नहीं सके। भविष्य में इस संस्था को जिस किसी भी सहयोग की जरूरत होगी कोलकाता पुलिस तत्परता के साथ उसे पूरा करने की कोशिश करेगी। इस मोके पर मौजूद डॉक्टर विजय नारायण झा ने कहा कि एक वेबसाइट भी होनी चाहिए। जहाँ से लोगों को उनके बारे में तमाम तथ्य पता चल सकें।उन्होंने इसके लिए आर्थिक सहायता का वादा किया। कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर शकील अख्तर, शेख नासिर अहमद एसीपी(सेन्ट्रल) विमान दे, इकबालपुर ओसी साजिद मल्लिक, पूर्व पार्षद मोहम्मद इलियास इसलाही व अन्य उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार संतन कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव मोहम्मद सलीम (अरमान) ने किया। समारोह को सफल बनाने में प्रदीप कुमार धानुक, फैयाज अकबर, कासिफ जमील, हाफिज अब्दुल कलीम, मोहम्मद जैद अकबर व जुनैद अहमद आदि की भूमिका उल्लेखनीय थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?