
कोलकाता । ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन ने समाजसेवी के डी अग्रवाल परिवार के सहयोग से 40 जरूरमंद नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन किया । इस सेवा शिविर में कुछ रोगी मिदनापुर से आये एवं कुछ स्थानीय नागरिक शामिल थे । ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीतम दफ़्तरी, सचिव पी एल खेतान, अनिल मालाकार व कार्यकर्ताओं ने के डी अग्रवाल का स्वागत किया ।

अपने वक्तव्य में के डी अग्रवाल ने कहा उनके परिवार द्वारा आयोजित यह 16वां निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सेवा शिविर है एवं इसके अलावा परिवार द्वारा निरन्तर नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण सेवा शिविर, निःशुल्क चश्मा वितरण, विकलांग नागरिकों को आर्टिफिशियल लिंब्स, व्हीलचेयर्स, ट्राइसाइकिल वितरण, प्राकृतिक आपदा में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना जैसे सामाजिक सेवा कार्य में सहयोग दिया जाता है । उनकी कंपनी के ब्रांड एंजॉय के चिप्स के पैकेट्स रोगियो में वितरण किए गए । के डी अग्रवाल ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों की सामाजिक कर्तव्य निष्ठा की सराहना की । अध्यक्ष प्रीतम दफ़्तरी ने फाउंडेशन के सेवाकार्यों की व संस्था द्वारा नये अस्पताल के निर्माण कार्य की जानकारी दी । प्रकाशराज राजाजी, अनिल जाजोदिया, पवन खेमका, विक्रम अग्रवाल सक्रिय रहे । सचिव पी एल खेतान ने संस्था के सदस्यों, डॉक्टर्स, स्टाफ और के डी अग्रवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया ।
