जन्मदिन पर गौ सेवा कर मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

गौशाला में किया गौ पूजन, गायों को खिलाया चारा; क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

आसनसोल। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने अपने जन्मदिन को गौ सेवा के लिए समर्पित कर एक प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर वे बराकर स्थित पिंजरापोल सोसाइटी गौशाला पहुंचे और विधिवत गौ पूजन कर गायों को चारा खिलाया।
मंत्री डॉ. पोद्दार ने कहा कि गौ सेवा उनके जीवन का महत्वपूर्ण संकल्प है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और मानवता का प्रतीक भी है।
इस दौरान उन्होंने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। साथ ही कहा कि गौशाला से उनका पुराना जुड़ाव है और वे नियमित रूप से यहां आकर गौ सेवा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *