जामुड़िया। माकपा की युवा संगठन डीवाईएफआई जामुड़िया अजय पश्चिम आंचलिक कमिटी की ओर से कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में हुए शर्मशार घटना के खिलाफ जामुड़िया हरिपुर मुख्य मार्ग को बोरो एक कार्यालय के समक्ष अवरोध कर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान डीवाईएफआई के राज्य कमिटी सदस्य बुधदेव रजक ने कहा की कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार तथा हत्या की घटना काफी निंदनीय है तथा इस घटना की जितनी भी निंदा किया जाए कम होगा।उन्होंने कहा की घटना की निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए और घटना के दोषी अभियुक्त को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना चाहिए।इस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल को शर्मशार कर दिया है।उन्होंने कहा की राज्य में जब से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी है तब से महिलाओ पर अत्याचार और ज्यादा बढ़ गया है।आए दिन महिलाओ का यौन उत्पीडन सहित अन्य शर्मशार करने वाली घटना घटित हो रही है लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोई ठोस कारवाई नही करवा रही है।उन्होंने कहा की राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बौजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं है जो काफी शर्म की बात है।इस दौरान युवा नेता विकाश यादव,सौरव बनर्जी,विनय पासवान,मोहन भंडारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।