आनंदलोक अस्पताल ने 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए पंखे

 

रानीगंज। रानीगंज के सालडांगा बावरी पाड़ा इलाके में आनंदलोक अस्पताल ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में लगभग 60 जरूरतमंद लोगों को सीलिंग फैन और टेबल फैन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में रामकुमार सादरा,रानीगंज चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला शाखा की चेयरपर्सन रूबी गढ़वाला,चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष अरुण भरतीया,मनोज केसरी, रानीगंज व्यायाम समिति के अध्यक्ष कृष्णा तोदी,रानीगंज स्पोर्ट्स असेम्बली के अध्यक्ष कमलनयन झुनझुनवाला,मारवाड़ी मित्र परिषद के अध्यक्ष नवीन तुलस्यान,सचिव राकेश खेतान,देवेंन साव,राकेश झुनझुनवाला, अभिषेक बुचासिया,संदीप शर्मा,बृजेश अग्रवाल,अशोक सराफ,राहुल केजरीवाल और प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिन्टू गुप्ता के सभी सदस्यगण मौजूद थे। सभी अतिथियों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *