तीन देवियों का मंदिर की स्थापना एक साथ हो रही है

रानीगंज/शक्ति धाम मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अनुमोदित तीन देवियों का भव्य मंदिर का निर्माण रानीगंज में हो रहा है । उक्त बातें समाजसेवी जुगल प्रसाद गुप्ता ने बैठक के दौरान कहीं। जुगल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रानीगंज शहर में ऐतिहासिक श्याम मंदिर का निर्माण हुआ है श्याम मंदिर निर्माण के पश्चात रानीगंज शहर आस्था का केंद्र में तब्दील हो गया है। शक्ति धाम मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कल 9 कट्ठा जमीन पर एक साथ शाकंभरी माता, जीण माता एवं पाली सती दादी का मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है रानीगंज के एनएसबी रोड अमृत कुंज के समीप श्याम मंदिर के नजदीक यह मंदिर निर्माण किया जा रहा है। शाकंभरी माता गुप्ता परिवार ,लोसलका परिवार, खेड़िया परिवार की कुलदेवी हैं, पाली सती दादी को कुलदेवी के रूप में बागड़िया परिवार एवं लोहिया परिवार है। जीण माता को खेतान परिवार एवं सराफ परिवार कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। रांची के विख्यात इंजीनियर के द्वारा मंदिर निर्माण किया जा रहा है। राजस्थान के कारीगर को बुलाया जाएगा एवं रानीगंज में ऐतिहासिक तीन देवियों का मंदिर एक साथ स्थापित होगा। इस मौके पर महेश खेड़िया, पवन बगड़िया ,सुरेश बगड़िया, विवेक बगड़िया ,दीनानाथ लोहिया, कमल लोहिया एवं शैलेश खेतान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *