
“भारत को जानें” ग्रंथ का लोकार्पण 11 मई को नई दिल्ली में होगा। कोलकाता के साहित्यकार एवं साहित्य त्रिवेणी पत्रिका के संपादक डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को इसमें सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच, की संस्थापिका डॉक्टर ममता सैनी (तंजानिया) की देख-रेख में दो वर्ष पूर्व इस ग्रंन्थ ने आकार लिया। इस महाग्रंथ में भारत के सभी प्रदेशों एवं केन्द्र राज्यों के बारे में सात-सात भागों में दोहा चौपाई में विवरण लिखा गया है। इस ग्रंथ का पाठ भी दो वर्ष पूर्व 29 दिन चला था। कई गायकों व संगीतकारों ने इसे संगत बद्ध भी किया है। इस महा ग्रंथ को तीन विश्व रिकार्ड भी प्राप्त हुए हैं। इस ग्रंथ में भारत सहित विश्व के 466 रचनाकारों की सहभागिता रही। प्रत्येक राज्य की संस्कृति का परिचय इस ग्रंथ में गीतों द्वारा हुआ है। जिसको संगीतबद्ध कर प्रसिद्ध गायकों ने अपना स्वर दिया है। लोकार्पण कार्यक्रम में देश-विदेश के 400 से अधिक रचनाकारों के आने की उम्मीद है। कोलकाता से कवि कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड भी इस कार्यक्रम में शामिल हो कर सम्मानित होंगे। इन्होंने दादर नगर हवेली दमन दीव की उपलब्धियों पर अपनी कलम चलाई है। जिन्हें इस ग्रंथ में शामिल किया गया है।
