दुर्गापुर में बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्त्ता और पुलिस में झड़प

 

दुर्गापुर।भाजपा के द्वारा पश्चिम बंगाल में 12 घंटे राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर दुर्गापुर बाजार से सटे इलाके में सोमवार को बीजेपी के ओर से बंद के समर्थन में जुलूस निकाला गया। यहां दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा विधायक लक्ष्मण घरुई के नेतृत्व में एक जुलूस के बाद सड़क जाम करने की कोशिश करने पर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। इसको लेकर काफी देर तक भारी तनाव फैल गया। भाजपा कार्यकर्ता समय-समय पर पुलिस से भिड़ते रहे। स्थिति को देकते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया और विरोध प्रदर्शन कर रहें भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस घटना को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट डीसी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है स्थिति नियंत्रण में है और सड़क जाम करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?