
रानीगंज/ डीएवी जूनियर विंग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्कूल के प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष डॉ अब्दुल कयूम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए शिक्षा के अलावा बचपन से ही उन्हें अच्छे संस्कार देने चाहिए आज का बालक कल का एक प्रभुत्व नागरिक बनेगा और देश का नाम रोशन करेगा। विभिन्न इवेंट पर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया कक्षा एलकेजी से लेकर दूसरी क्लास के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्कूल की प्रिंसिपल मंदिरा दे ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं उनका हौसला अफजाई किया।
