
रानीगंज/आस्था का केंद्र श्री 108 बरतला शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 17 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू की जाएगी। यह मंदिर बांसड़ा मोड़ के सूरमा पाडा में स्थित है। मंदिर को देखते ही ऐसा प्रतीत होता है कि यह जागृत मंदिर है एवं आस्था का केंद्र के रूप में रानीगंज में इस मंदिर के पहचान होगी। इस मंदिर का निर्माण श्री नानकराम तोदी की स्मृति में उनके धर्मपत्नी सीता देवी एवं विनोद कुमार बगड़िया की स्मृति में किरण देवी ने निर्माण करवाया है। मंदिर के भक्त संजय कालिंदी ने बतलाया कि 108 बरतला शिव मंदिर के निर्माण होने से आसपास के क्षेत्र में भक्ति मय माहौल बन चुका है 17 फरवरी से कलश यात्रा निकाली जाएगी उसके पश्चात प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप तोड़ी ने कहा कि श्री नारायण वाधयकर के द्वारा मंदिर निर्माण पूरा किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन खिचड़ी प्रसाद का आयोजन होगा इस मंदिर के निर्माण होने से पूरा क्षेत्र में एक रौनक आ गई है एवं सभी संप्रदाय के लोग मिलकर इस मंदिर की पूजा अर्चना करने यहां आएंगे इस मंदिर के चारों तरफ लोगों को पर्यावरण का संदेश देने के लिए फूलों एवं विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए हैं मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया गया है।
