रानीगंज। रानीगंज एथलेटिक क्लब के महिला खिलाड़ी ने 4 पुरस्कार प्राप्त कर के रानीगंज लौटने पर मॉर्निंग वॉकर योगा सामाजिक संस्था की ओर से 35 वर्षीय रिंकी मंडल को सम्मान किया। इस अवसर पर कोच रवि सिंह ने कहा कि रानीगंज रॉबिंसेन स्टेडियम के निर्माण के बाद से ही यहां खेलकूद के साथ एथलीट के अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थल बन गई है ।इसके साथ ही मॉर्निंग वॉकर संस्था की ओर से जीस प्रकार से सहयोग मिलता है , यहां के खिलाड़ी खेल कूद के क्षेत्र में अपना सुनाम अर्जित कर रहे है। पिछले दिनों 70 खिलाड़ियों ने आसनसोल डिविजनल एथलेटिक्स मीट में परचम फहराया और सभी पुरस्कृत होकर लौटे ।मॉर्निंग वॉकर के ओर से समाजसेवी कौशल सिंह सम्मानित करते हुए कहा कि हम लोगों का प्रयास होता है कि यहां के खिलाड़ियों को अवसर मिले और जो भी सहयोग की जरूरत पड़ती है हम लोग उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। यह हम लोगों का दायित्व है। आज मुझे बेहद खुशी है कि यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ी सेना के क्षेत्र में देश के विभिन्न पदों पर हैं। इस अवसर पर समाजसेवी ललित झुनझुनवाला, सीए महेंद्र साव ,पूर्व शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता विजय छाछोरिया, सचिव चेंबर कॉमर्स मनोज केसरी, शिक्षक परदीप राठौर , रबी केसरी प्रमुख उपस्थित थे।
