नमो घाट पर नमामि गंगे ने किया भगवान राम का अभिनंदन

वाराणसी,12 जनवरी । नमोघाट पर शुक्रवार को धुंध और सर्द हवाओं के बीच राम नाम की गूंज सुनाई दी। नमामि गंगे के सदस्यों ने राम-राम… जय राजा राम… के जयकारे के बीच गंगा निर्मलीकरण की कामना से भगवान राम और मां गंगा की आरती उतारी।

इसके बाद नमो घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने का आवाह्न किया और कहा कि भगवान राम पर्यावरण संरक्षण के प्रेरणा स्रोत हैं। हम शुद्ध जल, शुद्ध वायु, उपजाऊ भूमि, शुद्ध वातावरण एवं शुद्ध वनस्पतियां भगवान राम द्वारा दिए गए प्रकृति प्रेम के संदेश को अपनाकर प्राप्त कर सकते हैं। हम भगवान राम के प्रकृति – संरक्षण की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए देश ही नहीं दुनिया को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं सृष्टि संतुलन की समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं। स्वच्छता अभियान में गोवर्धन धाम समिति के सीताराम यादव, अशोक यादव, योगाचार्य अभय स्वाभिमानी आदि ने भी भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *