
बच्चों की मुस्कान के साथ उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी ।
कोलकाता । लायन्स इंटरनेशनल जिला 322 बी 1 की ओर से धापा मनशा स्पोर्टिंग ग्राउण्ड में लायन बंधुओं ने 4 हजार बच्चों, महिलाओं सहित नागरिकों को हाटे बाजार में पूजा पूर्व उपहार प्रदान कर सेवाकार्य किया ।

प्रमिल रूंगटा (डी जी), प्रदीप नैयर (पी डी जी) ने बताया पश्चिम बंगाल में परम्परागत देवी काली, देवी दुर्गा की पूजा एवं दीपावली के पूर्व सभी जरूरतमंद परिवार में खुशी आयोजन का मुख्य उद्देश्य है । प्रमुख अतिथि प्रियंका टिबरेवाल ने लायन बंधुओं के सेवाकार्य की सराहना करते हुए कहा पर्व त्यौहार के अवसर पर खुशियां देना इस आयोजन की विशेषता है ।

लायन बंधुओं ने कूपन प्रदान किये, जिनसे उन्होंने क्रेता की तरह खरीददारी की । बच्चों की मुस्कान के साथ उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी ।

लायन एस पी भट्ट, बाबूलाल बंका, रतन लाल दुगड़, रमा भाटिया, पुष्पा अग्रवाल, कमल किशोर मंत्री, विजय जैन, इंद्राणी चौधरी, सोनिया पुरी, अक्षित बागला, आयुष बागला, रमेश चौखानी एवं लायन बन्धु सक्रिय रहे ।
