संघश्री में पारम्परिक डांडिया – गरबा उत्सव की धूम ।

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ के अंतर्गत संघश्री में पारम्परिक डांडिया उत्सव की धूम रही । संघश्री की अध्यक्ष वर्षा डागा एवम् नागरिक स्वास्थ्य संघ के सचिव विकास चन्द चांडक ने बताया संघश्री डांडिया ग्रुप के सदस्य, सदस्याओं ने बच्चों के साथ रंग – बिरंगे परिधान में गीत – संगीत की प्रस्तुति के साथ डांडिया लोकनृत्य किया । नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा ने कहा डांडिया केवल एक नृत्य नहीं है, बल्कि यह देवी माँ की भक्ति और पौराणिक कथाओं के साथ जुड़ा एक सामाजिक-धार्मिक उत्सव है ।

श्रेष्ठ पोशाक का पुरस्कार मंजू पेड़ीवाल, श्रेष्ठ गरबा – डांडिया नृत्य पुरस्कार तिशा सोनी, लावण्या शर्मा, चेतना सिंह, अनिष्का सिंह को प्रदान किया गया ।

गोवर्धन मूंधड़ा, संजय मूंधड़ा, अशोक दुजारी, बसंत (झबरू) दुजारी, संजय सांगानेरिया, हरि सोनी, मधुसूदन सफ्फड़, टीकमचंद चंगोईवाला, आशीष सिंह, सागरिका सोम, गणेश प्रसाद लाखोटिया एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *