कुमारसभा पुस्तकालय की नई कार्यसमिति गठित, महावीर प्रसाद बजाज फिर बने अध्यक्ष

 

कोलकाता, 10 अक्टूबर । कोलकाता की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यसमिति का गठन किया गया है। शनिवार को पुस्तकालय कक्ष में आयोजित वार्षिक साधारण सभा में महावीर प्रसाद बजाज को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अन्य पदाधिकारियों का चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

नई कार्यसमिति में भागीरथ चांडक और महावीर प्रसाद रावत को उपसभापति, बंशीधर शर्मा को मंत्री, अजयेन्द्र नाथ त्रिवेदी और सत्यप्रकाश राय को उपमंत्री तथा नन्दकुमार लढा को अर्थमंत्री चुना गया। डॉ. तारा दूगड़ को साहित्य मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

कार्यसमिति के सदस्यों के रूप में डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, मोहनलाल पारीक, अरुण प्रकाश मल्लावत, अजय चौबे, नरेन्द्र कुमार डागा, ललित तोदी, दुर्गा व्यास, डॉ. कमल कुमार, चन्द्र कुमार जैन, मनोज काकड़ा, संजय रस्तोगी, सुधा जैन, राजेश अग्रवाल (लाला), रामचन्द्र अग्रवाल, भागीरथ सारस्वत, संजय मंडल और मनीष जैन निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर संस्था के मंत्री बंशीधर शर्मा ने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय के नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसके शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *