
कोलकाता । श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया द्वारा स्थापित मनीषिका ने बाल व्यास श्रीकान्त शर्मा जी के आशीर्वाद से महालया के अवसर पर 1 हजार से अधिक नागरिकों को अनाज (राशन) एवं वस्त्र प्रदान कर सेवा कार्य किया । इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों का नेत्र, दंत (डेंटल) एवं स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों की टीम ने किया ।
मार्गदर्शक बाल व्यास श्रीकान्त शर्मा ने मनीषिका द्वारा परोपकार की भावना से की जा रही मानव सेवा एवम् गौसेवा के प्रति जागरूक, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा परोपकार, सेवा मानव धर्म है । श्रद्धेय पुष्कर लाल केडिया ने परिवार एवं समाज को सेवा, धर्म, समर्पण के संस्कार दिये , जो प्रेरणादायक है ।

कैड शक्ति धाम के अध्यक्ष रामअवतार केडिया, समाजसेवी मनमोहन केडिया, गौरीशंकर सराफ, संदीप गर्ग, स्काउट के राज्य कमिश्नर प्रबोध रंजन विश्वास एवं अतिथियों का स्वागत मनीषिका के सचिव अमित केडिया, संयोजक मोहन केडिया एवं कार्यकर्ताओं ने किया ।

पवन, निशा, संगीता, अजय, संजीव, मयंक, शैलजा, निखिल, सुशील केडिया, सचिन अग्रवाल, दाऊ लाल बागड़ी, विनय पाण्डेय, विनोद बाचुका, पवन खेमका, गणेश सिंह, किशन झा, त्रिपुरारी झा, कुशल गुप्ता, स्वाति गुप्ता, चांदनी मिश्रा, सोनी गुप्ता एवम् पुष्करलाल केडिया स्काउट एंड गाइड ग्रुप तथा मनीषिका के कार्यकर्ता सक्रिय रहे । मोहन केडिया ने सभी भामाशाह सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
