पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय पानागढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस का आगाज़,कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

U-17 कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 29 अगस्त को, बालक वर्ग में सुभाष-टैगोर और बालिका वर्ग में सुभाष-रमन सदन आमने-सामने

पानागढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय पानागढ़ में आज से अंतर-सदनीय U-17 कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न सदनों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया तथा मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, खेल भावना और पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों का शुभारंभ हुआ।

U-17 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुभाष सदन और टैगोर सदन ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं बालिका वर्ग में सुभाष सदन और रमन सदन फाइनल में पहुँचे हैं। बालिका वर्ग में टैगोर सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार में खासा उत्साह है।

आज से शुरू हुई यह कबड्डी प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होने वाले फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम पर पहुँचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *