ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में शुरु हुआ हर घर तिरंगा अभियान

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत हुई। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय से महाप्रबंधक श्री सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गयी जिसमें क्षेत्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि तिरंगा हम सभी के लिए मात्र एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारी अस्मिता का भी प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाते हुए अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करना चाहिए और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर कर्मियों व स्थानीय लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण भी किया गया और यह संदेश दिया गया कि वे ससम्मान इसे अपने घरों में लगाएं ताकि यह अभियान अपनी सार्थकता सिद्ध कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *