श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने नए गार्डन रूम व शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया


श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सभापति श्री विवेक गुप्ता की उपस्थिति में 08/08/26 शनिवार को समिति प्रांगण में नवीन गार्डन रूम एवं ठंडा पानी का प्याऊ का निर्माण एवं उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह गार्डन रूम एवं प्याऊ श्री राजेश कुमार सोनथलिया एवं श्रीमती मती बिनिता सोनथलिया ने अपने पूर्वज पिता स्व. सत्यदेव तथा माता स्व. गुणवती देवी सोनथलिया की स्मृति एवं सम्मान में बनवाया। उद्घाटन का श्रेय श्री ललित जी बेरिवाल (श्याम स्टील) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को दिया गया।
इसी अवसर पर कोठी नं. 1A का जीर्णोद्धार श्री राम अवतार चौधरी, श्री मनोज चौधरी एवं श्री मोहित चौधरी द्वारा स्व. द्रोपदी देवी चौधरी की स्मृति में कराया गया। इस रूम का उद्घाटन श्री संजय गोयनका (समाजसेवी व उद्योगपति तथा अध्यक्ष, हिंदुस्तान क्लब) ने किया। कोठी नंबर 1B का जीर्णोद्धार श्रीमती दुर्गा देवी अग्रवाल, श्री अविषेक अग्रवाल तथा मास्टर युवान अग्रवाल ने अपने पूर्वज स्व. भागीरथ प्रसाद अग्रवाल एवं स्व. अशोकजी अग्रवाल की स्मृति में करवाया; इसका उद्घाटन श्री राजेश सोनथलिया (उद्योगपति व समाजसेवी) द्वारा किया गया।
समारोह में समिति के उपसभापति श्री कमला प्रसाद काजरीया व श्री शिव रतन गेयका के दिशा-निर्देशों पर आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधान सचिव श्री बिमल दीवान, मेला संयोजक व उपसचिव श्री पवन बंसल, श्री सुभाष सवालदवाला, मेला संयोजक श्री मनोज चौधरी, सह संयोजक श्री मनीष धानुका सहित कई पदाधिकारी एवं मेला सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित अन्य गणमान्य सदस्यों में श्री गिरधारीलाल अग्रवाल, श्री आदित्य तुल्शियान, सुभाष गोयनका, सुमित झुझुनवाला, महेश काबरा, महेश गोयनका, प्रवीन जलान, आनंद दीवान, उमाशंकर जोशी, जय प्रकाश गुप्ता, चुन्नी लाल पटेल, दीपक जालान, दुर्शी चंद अग्रवाल, मोहित सुरेखा, राज कुमार टिबरेवाल, गोपाल अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अविषेक अग्रवाल, राजेश मनकसरीया, महेन्दर अग्रवाल, सोवन अदक, संजय अग्रवाल (निम का थाना) आदि शामिल थे।
समिति ने बताया कि कांवड़िया सेवा लयबद्ध रूप से जारी है और यह सेवा 29/08/26 तक लगातार चलेगी। विशेष चिकित्सा व्यवस्था प्रतिदिन सोसाइटी वेनिपीट सर्किल के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। समिति परिवार ने उन सभी दाताओं, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस प्रयोजन में योगदान दिया और सेवा को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *