हरिपाल ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए चस्मों का निःशुल्क वितरण


कोलकाता, शनिवार २६ सितंबर २०२६ — राज्य की अति विशिष्ट सामाजिक सेवा संस्था सोसाइटी बेनिफिट सर्किल द्वारा हरिपाल अंचल के हमीरागाछी में स्थित श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के चिकित्सालय परिसर में ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
यह वितरण कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार संपन्न हुआ। संस्था प्रत्येक माह इसी स्थान पर चश्मों का निःशुल्क वितरण करती है, जो उनके नेत्र चिकित्सालय से जुड़ी एक निष्काम सेवा है।
कार्यक्रम में संस्था के चुन्नी लाल पटेल, अनु मिश्रा आदि की विशिष्ट भूमिका रही। चक्षु परीक्षण एवं चश्मा वितरण का कार्य डाक्टर घोष एवं डाक्टर शमीम अहमद के नेतृत्व में किया गया। इस क्रम में कुल ९६ मरीजों को चश्मा वितरण हुआ।
संस्था अपने चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्य के तहत लगातार चक्षु परीक्षण एवं होम्योपैथी चिकित्सा का सेवा कार्य जारी रखे हुए है। इसी क्रम में संस्था के कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र गोयनका के जन्मदिवस के उपलक्ष में यह चश्मों का एवं एक दिन पहले दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *